Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हरियाणा में एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। हरियाणा में एक चरण में एक अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे चार अक्टूबर को आएंगे

चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही हरियाणा में सियासी जंग का भी बिगुल बज गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। सत्तारूढ़ बीजेपी ने दावा किया कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सत्ता में लौटेगी।

90 सदस्यों वाली मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के 41, कांग्रेस के 29, जेजेपी के 10, निर्दलीय पांच, इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी के एक-एक सदस्य हैं, जबकि तीन सीटें खाली हैं।