Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

केरल के तिरुवनंतपुरम से लापता हुई असमिया लड़की विशाखापत्तनम में ट्रेन में मिली

केरल के तिरुवनंतपुरम से लापता असमिया लड़की पुलिस और मलयाली एसोसिएशन की तलाश के बाद आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पाई गई है। मलयाली एसोसिएशन के सदस्यों ने उसे पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन के डिब्बे में पाया।
मलयाली एसोसिएशन के आर्ग वुनाथम ने कहा, "हमारी टीम ने लड़की की पहचान करने का प्रयास किया। हमने ट्रेनों की तलाशी के लिए तीन-चार टीमें बनाईं। हमारी टीम ने लड़की को ढूंढ़ लिया और आरपीएफ की मदद से हम उसे बचाने में सफल रहे और उसे विशाखापत्तनम में बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।"

मलयाली एसोसिएशन के गणेश ने कहा, "जब हमने सुना कि ऐसे ऐसे हो गया। रेलवे स्टेशन में आके हमको थोड़ा आइडिया मिल गया की ये लड़की अगर अकेला आ रहा है तो पक्का ये जनरल कोच में आ रहा होगा क्योंकि बिना टिकट आएगा ना तो जनरल कोच मिलेगा। तो हम क्या किए थे तीन-तीन आदमी का टीम बना के हमने किया तो कितने का पड़ा। ये तो ऊपर स्लीपर के ऊपर सो रहा था तो फोटो पहले जो करेला से आया वो थोड़ा बड़ा लड़की लग रहा था लेकिन इसको देखा तो एकदम छोटी लड़की है 13 साल की लड़की है।फिर हम लोग उसका फारमैल्टी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में हैंडओवर करेगा। तो हम लोग उसका फॉर्मेलिटी के लिए आया। अभी इध करने के बाद करेला से पुलिस स्टार्ट हो गया है वो लोग भी कल इधर आ रहे हैं। वो लोग को भी हम सपोर्ट करेंगे जितना भी हमारा एसोसिएशन है उसको सपोर्ट करेंगे।"

केरल पुलिस ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम के पास रहने वाली गुमशुदा असमिया लड़की को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जो किराए के घर से लापता हो गई थी। पुलिस को जांच के दौरान एक महिला ने बताया था कि उसने कन्याकुमारी से पश्चिम बंगाल के लिए जाने वाली ट्रेन में एक लड़की को रोते हुए देखा था। पुलिस ने महिला को गुमशुदा लड़की की फोटो दिखाई, जिसके बाद उसने लड़की की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया। गुमशुदा लड़की असम के दिहाड़ी मजदूर की बेटी है, जो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में रहती है।