Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

असम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काजीरंगा में जीप सफारी का लुत्फ उठाया

असम के विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दौरा किया और वहां जीप सफारी का आनंद लिया। उन्होंने भ्रमण के दौरान हाथियों को चारा भी खिलाया। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

ये उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में बाघ, हाथी, तेंदुआ, भालू और हजारों पक्षी भी होते हैं।पार्क असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित है, जो ब्रह्मपुत्र नदी और कार्बी आंगलोंग पर्वत से घिरा हुआ है।