ऑल असम नाथ योगी स्टूडेंट्स यूनियन ने नाथ योगी समुदाय को आदिवासी दर्जा नहीं दिए जाने के खिलाफ कोकराझार में प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने सोमवार को शहर की मेन सड़क को जाम कर दिया।
ऑल असम नाथ योगी स्टूडेंट्स यूनियन ने असम के शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री पेगु पर नाथ योगी समुदाय को आदिवासी दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज करने का आरोप लगाया है। कोकराझार पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।