Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

असम राइफल्स ने विस्थापित छात्रों के लिए स्टडी टूर आयोजित किया

मणिपुर के इंफाल पूर्व में बाल विद्या मंदिर पैलेस कंपाउंड से 20 छात्रों और दो शिक्षकों का ग्रुप विस्थापित छात्रों के लिए असम राइफल्स के आयोजित स्टडी टूर पर बुधवार को रवाना हुआ।

"हीलिंग टच ऑफ असम राइफल्स थ्रू एजुकेशनल वर्कशॉप कम कैरियर गाइडेंस" के तहत आयोजित स्टडी टूर प्रतिभागियों को पांच दिनों के लिए कोलकाता में भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ले जाएगा। 

इस दौरान छात्र नई टेकनीक सीखेंगे। ग्रुप पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंदबोस से भी मिल सकता है।