Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

असम राइफल्स और बीएसएफ ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन

असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने त्रिपुरा में ब्लड की कमी को दूर करने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। 

अगरतला में असम राइफल्स के 21 सेक्टर मुख्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री माणिक साहा की अपील के बाद लगाए गए इस शिविर का मकसद राज्य के अस्पतालों में ख़त्म हो चुके ब्लड को फिर से भरना है। इस कैंप में त्रिपुरा के परिवहन, खाद्य और पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी भी मौजूद रहे।