असम में एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश की वजह से श्रीभूमि जिला जलमग्न हो गया है। घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब है कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। श्रीभूमि में सिंगला और लंगई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कुशियारा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
जिला परिषद के पूर्व सदस्य शंकर मालाकार ने बताया कि कुछ दिन पहले मंत्री पीयूष हजारिका ने अपने दौरे के वक्त ग्रामीणों से वादा किया था कि वो एक महीने के अंदर इस सड़क का काम पूरा कर देंगे, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक असम के 15 से ज्यादा जिलों में अब तक 78 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।