असम के गुवाहाटी में गुरुवार को मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगह पर पानी भर गया। गुवाहाटी शहर में अधिकारी हालात पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में राज्य में हालात और खराब हो सकते हैं। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।