असम में बाढ़ की वजह से स्थिति भयावह बनी हुई है, हालांकि अब इसमें थोड़ा सुधार हो रहा है. बाढ़ की वजह से दो और लोगों की मौत हो गई. राज्य के 17 जिलों में अब तक करीब 6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, 2 और लोगों की मौत के साथ, इस साल बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है.