Breaking News

केरल में 2-3 दिनों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून: IMD     |   पश्चिम बंगाल: ‘मेरी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही बीजेपी’, बोलीं पूर्व CM ममता     |   UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे     |   ये मौलाना और मौलवी कभी PAK या बांग्लादेश की सरकारों की निंदा नहीं करते: CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के प्रस्तावित धरने के लिए पुलिस ने अनुमित नहीं दी- TMC     |  

Assam Election Result: जोरहाट सीट से हारे गौरव गोगोई, असम में फिर हिमंता सरकार

Assam Election Result: चुनाव आयोग के अनुसार, सोमवार को जोरहाट विधानसभा सीट पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 23,182 मतों के अंतर से हार गए। जोरहाट से मौजूदा सांसद गौरव गोगोई को 46,257 वोट मिले, जबकि हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 69,439 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।

गौरव गोगोई ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। जबकि गोस्वामी एजीपी विधायक के रूप में तीन बार और बीजेपी के टिकट पर दो बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता ने 2024 में जोरहाट संसदीय सीट बीजेपी के तोपन कुमार गोगोई को 1,44,393 वोटों से हराकर जीती थी।

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।