तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिवाली से पहले पटाखे बेचने वाले स्टाल पर पटाखे खरीदने वाले ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। पटाखे जलाने के केवल दो घंटे के सीमित प्रतिबंध के बावजूद दुकानदारों ने बिजनेस में मुनाफे की बात कही है, जबकि कुछ दूसरे दुकानदारों का कहना है कि इस साल दिवाली में पटाखों की बिक्री में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिवाली के मौके पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.