दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की मांग पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद ये तय हो गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सरेंडर करना ही होगा.