पंजाब: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि वे राजनीति में कभी नहीं आएंगे लेकिन वे राजनीति में आए, उन्होंने कहा था वे कभी गठबंधन नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया। जिस सरकार के खिलाफ उन्होंने आंदोलन किया था आज उन्हीं के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन अब उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ उन्हीं के कार्यालय में दुर्व्यवहार हुआ और इसके साक्ष्य मिटाने का पाप वे कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जो पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे अब एक अपराधी के साथ खड़े हैं।"