अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने 'संविधान बचाओ अभियान' रैली का आयोजन किया। ये रैली राजीव गांधी भवन से ईटानगर के आईजी पार्क स्थित टेनिस कोर्ट तक निकला गई।
रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। ये रैली केंद्र सरकार के विरोध में निकाली। कार्यकर्ताओं ने “संविधान बचाओ, भारत बचाओ” और “लोकतंत्र की रक्षा करो” जैसे संदेश लिखे हुए तख्तियां हाथ में ली हुई थीं।
'संविधान बचाओ अभियान' कांग्रेस के उस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरों को उजागर करता है।