Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Jammu Kashmir: खास है पहलगाम का अरु स्नो फेस्टिवल, साल भर पर्यटन को देता है बढ़ावा

Jammu Kashmir: पहलगाम में अरु घाटी के हरे-भरे घास के मैदान बुधवार को स्नो फेस्टिवल से गुलजार हो गए। इस दौरान कश्मीर के सर्द मौसम के नजारे, संस्कृति और संगीत की झलक देखने को मिली। सैलानी, इलाके के लोग और रोमांच के शौकीन लोग बर्फ से ढकी ढलानों, पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत माहौल का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

यह कार्यक्रम कश्मीर के विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने और मौसमी जगहों को साल भर घूमने लायक जगहों में बदलने की पहल का हिस्सा था। पर्यटक बेहद खुश नजर आए। उनके मुताबिक अरु घाटी के स्नो फेस्टिवल ने कश्मीर में उनके सर्दियों के सफर को यादगार और मज़ेदार बना दिया।

जो लोग घूमना पसंद करते हैं और कुदरती नजारों का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए अरु घाटी सबसे अच्छी जगह हो सकती है। चाहे सर्दी हो या कोई और मौसम, यहां घूमने चले आइये।