Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन

सिक्किम में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। पूर्वी सिक्किम जालुक आर्मी कैंप से दलपचंद जा रहा सेना का वाहन सड़क से 300 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। 

इस हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर समेत सभी मृतक सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।