Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

सेना ने लगाई 1965 युद्ध की याद में रक्षा प्रदर्शनी, रोमांचित हुए छात्र और NCC कैडेट्स

Chandigarh: चंडीगढ़ के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और कई लोगों को शुक्रवार को वो अनुभव हुआ, जिसे वे शायद ही भूल पाएं। मौका था 1965 के भारत-पाक युद्ध की 57वीं सालगिरह का। सेना की पश्चिमी कमान ने चंडीगढ़ के तिरंगा अर्बन पार्क में भव्य प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में सैन्य उपकरण और हथियार देखने को मिले।

दो दिन की प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हुई। छात्रों और एनसीसी कैडेटों को देश की सैन्य शक्ति और अत्याधुनिक रक्षा तकनीक को करीब से देखने का मौका मिला, तो वे रोमांचित हो उठे। प्रदर्शनी में पैदल सेना के हथियार, टैंक-रोधी मिसाइलें, वायु रक्षा बंदूकें, रडार और नकली खाइयां थीं।

आधुनिक ड्रोन युद्ध प्रणालियां पर इंटरैक्टिव स्टॉल लगा था। यहां छात्रों को आधुनिक युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों और उपकरणों को देखने का मौका मिला। छात्रों ने प्रदर्शनी को काफी प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी हुई बातों को सामने से देखने का रोमांच ही अलग है।

प्रदर्शनी का मकसद 1965 के युद्ध नायकों की वीरता और बलिदान को याद करना था। साथ-साथ युवा पीढ़ी को सेना की समृद्ध विरासत की जानकारी देनी थी।