Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

J-K: सेना ने नदी पर 24 घंटे में बनाया पैदल पुल, भद्रवाह के गांव से संपर्क बहाल

Jammu Kashmir: सेना ने जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह में मुश देव नदी पर एक अस्थाई पुल बनाया है। इससे 10 दिन बाद भेजा गांव से संपर्क बहाल हो सका है। नदी में 26 अगस्त को अचानक बढ़ने आने से पुल बह गया था और गांव अलग-थलग हो गया था। नया पुल महज 24 घंटों में बन गया। इससे गांव के लोग फिर से जिले के बाकी हिस्सों से जुड़े और उनकी परेशानियां कुछ कम हुईं।

पिछले दिनों केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने के बाद बाढ़ और भूस्खलन से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। कई जगहों पर जान-माल का भी नुकसान हुआ।

शुक्रवार को मौसम में सुधार है, जिससे ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ का पानी कम गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में मुख्य रूप से सूखे मौसम और एकाध जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।