Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

तमिलनाडु के लोग द्रविड़ पार्टियों से दूर होना चाहते हैं: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने सोमवार को चेन्नई पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में  बीजेपी का बड़ा फोकस रहा है, चाहे वो खेल हों, स्टार्टअप हो या इंफ्रास्ट्रक्चर। एक के बाद एक ऐसे निवेश यहां किए गए हैं। तमिलनाडु को प्राथमिकता दी गई है और अब तमिलनाडु के लोग डीएमके पार्टियों से दूर होना चाहते हैं और तमिलनाडु राज्य की प्रगति और विकास को देखना चाहते हैं। वो एनडीए, बीजेपी और गठबंधन को चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि वो बड़ी संख्या में वोट देंगे।"

अनुराग ठाकुर यहां बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन के चुनाव प्रचार करेंगे और बीजेपी नेता वी. पोन बालगणपति के समर्थन में रोड शो भी करेंगे।