Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

अनुराग ठाकुर: देश को नरेंद्र मोदी जैसा दमदार प्रधानमंत्री चाहिए

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेलोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि देश को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए 'दमदार' प्रधानमंत्री की जरूरत है।

ठाकुर ने ये टिप्पणी चंडीगढ़ से पार्टी उम्मीदवार संजय टंडन के समर्थन में एक चुनावी रैली में की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई आतंकवादी हमले हुए लेकिन केंद्र में जब कांग्रेस का गठबंधन सत्ता में था तो वो कुछ नहीं कर सकी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है।