Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है: शिवराज सिंह चौहान

खेती-क‍िसानी को लेकर कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में उठाए गए सवालों का शुक्रवार को कृष‍ि मंत्री श‍िवराज स‍िंह चौहान ने जवाब द‍िया. उन्होंने कहा क‍ि इंद‍िरा जी के समय मुझे अच्छी तरह से याद है. तब हम छोटे थे. उस वक्त क‍िसानों को जबरन लेवी वसूली का काम होता था. अगर दो क्व‍िंटल भी है तो एक क्व‍िंटल देकर जाओ. रखा हुआ अनाज उठा ल‍िया जाता था.

कांग्रेस के ‘डीएनए में किसान विरोध होने’ का आरोप लगाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेन्द्र मोदी सरकार ने कृषि के क्षेत्र में प्राथमिकताओं को बदला जिसके अच्छे परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं.