अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ है. गुजरात के अहमदाबाद से आए एक तीर्थयात्री ने कहा, "हम यहां से बालटाल जा रहे हैं. यहां सरकार और भारतीय सेना द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई सुविधाएं बहुत अच्छी हैं. मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं."