Breaking News

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |   जापान में आए भयानक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई     |  

गलुरू में सालाना मैंगो फेस्टिवल शुरू

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सालाना आम मेला शुरू हो गया है। लालबाग बॉटनिकल गार्डन में 15 से ज्यादा किस्मों के आम देखने को मिल रहे हैं। 

मैंगो मेला 2024 में दूर-दूर से आमों के मुरीद पहुंच रहे हैं। यहां के लोगों के अलावा सैलानी भी फलों के राजा की खरीदारी के लिए स्टालों के बाहर लाइन में दिखे।

मैंगो फेस्टिवल में करीब 50 स्टॉल हैं। आम बेचने वालों को यहां अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि बेमौसम बारिश की वजह से इस साल पहले के मुकाबले आमों की पैदावार कम हुई है। मैंगो बोर्ड के अधिकारियों की कोशिश है कि मेले में जैविक और प्राकृतिक रूप से पके आम ही शामिल हों। 

अपने खास जायके की वजह से आम कई देशों का पसंदीदा फल है।

करी इशाद आम मुख्य रूप से उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में होता है। इसे 2023 में जीआई टैग मिला। ये भी मेले में उपलब्ध बेहतरीन आमों में शुमार है। मैंगो फेस्टिवल 10 जून को खत्म होगा।