Breaking News

आंध्र को मिला नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भोगपुरम में पीएम मोदी ने किया उद्घाटन     |   असम बाढ़: दो और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 82 पहुंचा     |   CWG 2026: तेजस्विन शंकर बने डेकाथलॉन में पहले CWG पदक विजेता, जीता ब्रॉन्ज     |   कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, सीजन बेस्ट थ्रो से रचा इतिहास     |   यूपी: मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

नाराज युवक ने मारे थे 15 चाकू, 6 साल बाद मिली उम्रकैद

उत्तर प्रदेश में कानपुर के महेश्वरी मोहाल में साढ़े छह साल पहले हुई भाजपा नेता, बिल्डर सतीश कश्यप व उसके साथी ऋषभ की हत्या के मामले में तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. साथ ही तीनों हत्यारों (सफाई नायक, उसके दो साथी) पर कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. आरोपी सफाई नायक शिवपर्वत और उसके साथी, सतीश कश्यप के प्रेम प्रसंग से नाराज थे. इस वजह से उन्होंने सतीश कश्यप की हत्या कर दी.