Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, किया सरेंडर

बेंगलुरू में शुक्रवार को पिता ने अपनी ही बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पिता ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी बेटी सो रही थी। हत्या करने के बाद 47 साल के मंजूनाथ ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित अपनी बेटियों के प्रेम प्रसंगों से नाराज था। आरोपित ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह ये है कि उसकी बेटी किसी से प्यार करती थी और इसका असर उसकी दूसरी बेटी पर पड़ रहा था, जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और उस पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।