आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के दीनबंधुपुरम में शनिवार को तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पोलावरम गांव के तिरलांगी 40 साल के रामा राव, 35 साल के बदबंधु अप्पन्ना और 45 साल के चेन्नई के पुंगावेणु अरुमुगम के रूप में हुई है।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि ग्रेनाइट खदान में विस्फोट की वजह से ये मौत हुई है। जबकि प्रबंधन ने मौत का कारण बिजली गिरने को बताया।
पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने प्रबंधन को दोषी मानते हुए घटनास्थल पर प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।