Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Andhra Pradesh: विशाखापट्टनम में बैडमिंटन अकादमी बनाएंगी पी.वी. सिंधु

ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पी.वी. सिंधु की स्वप्निल परियोजना बैडमिंटन और खेल उत्कृष्टता के लिए पी.वी. सिंधु केंद्र विशाखापट्टनम में स्थापित किया जाएगा।

इस केंद्र में बैडमिंटन के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। सिंधु ने इसके लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का आभार जताया।

सिंधु ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘मैं विशाखापट्टनम के लोगों के लिए इस केंद्र को स्थापित करने के लिए वास्तव में आभार व्यक्त करती हूं। इस खेल केंद्र की स्थापना के लिए इससे बेहतर स्थान नहीं हो सकता। यह केंद्र ऐसा स्थान होगा जिसकी सभी स्तर के खिलाड़ी सेवाएं ले सकेंगे।"