आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के मचावरम इलाके में मंगलवार को लैंडस्लाइड से एक की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए।
मृतक की पहचान कर्मिका नगर निवासी 55 साल के व्यक्ति के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विधायक गद्दे राममोहन ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया। पुलिस और विजयवाड़ा नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पत्थरों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।