Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

आंध्र प्रदेश: मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए नेल्लोर, प्रकाशम, वाईएसआर, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबादी के आसार है। हमने अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

खासकर नेल्लोर और प्रकाशम जिलों के साथ-साथ दक्षिणी तटीय आंध्र जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वाईएसआर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों समेत रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।" सोमवार को कई जगहों पर भारी बारिश हुई। नेल्लोर जिले के कवाली में 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, तटीय इलाकों अडांकी (बापातला) में 14 सेंटीमीटर, कंदुकुर (नेल्लोर) में 12 सेंटीमीटर, यानम में नौ सेंटीमीटर और आत्मकुर (नेल्लोर) में आठ सेंटीमीटर बारिश हुई। रायलसीमा इलाके से वाईएसआर कडपा जिले के कोदुर में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और सुल्लुरपेटा में सात सेंटीमीटर और गुडूर (तिरुपति) में छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।