Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

आंध्र प्रदेश: मेडिकल छात्र ने आत्महत्या की

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में रंगाराया मेडिकल कॉलेज के 23 साल के छात्र ने सोमवार की रात को अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान आर. साई राम के रूप में हुई है, जिसने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली, जब उसका रूममेट दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था।

अधिकारी ने पीटीआई-वीडियो को बताया, ''हमें अभी तक उनकी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है, हम जांच कर रहे हैं।'' पुलिस के अनुसार साई राम पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम के पास एक छोटे से गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया।