Breaking News

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |   E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सादे पेट्रोल का विकल्प देने की मांग     |   सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |  

आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत, सात घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्टी में आग लग गई। आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया।

गृह मंत्री वी. अनिता ने पीटीआई वीडियो को बताया, "आग की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिला अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विस्फोट के समय फैक्ट्री में 30 कर्मचारी थे।