Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला में सेंट्रलाइज्ड किचन का उद्घाटन किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की बनाई गई वकुलमाथा सेंट्रलाइज्ड किचन का उद्घाटन किया। नायडू शुक्रवार रात यहां रुके और नौ दिन के सालाना ब्रह्मोत्सव के पहले दिन भगवान वेंकटेश्वर को राज्य सरकार की ओर से पट्टू वस्त्रलू यानी रेशम के कपड़े चढ़ाए। सीएम ने 2025 के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम कैलेंडर और डायरी भी लॉन्च की।