Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

आंध्र प्रदेश: CM चंद्रबाबू नायडू लाभार्थियों को देंगे पेंशन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार को गुंटूर जिले के पेनुमाका में नई सरकार के पहले कल्याण पेंशन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

टीडीपी, बीजेपी और जनसेना की सहयोगी सरकार ने राज्य की कल्याण पेंशन योजना को तीन हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपया महीना कर दिया है।

मुख्यमंत्री आज मंगलगिरी निर्वाचन क्षेत्र के पेनुमाका में पेंशन वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद लाभार्थियों और लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

सोमवार को राज्य सरकार लाभार्थियों को पेंशन के रूप में 7,000 रुपये देगी। इसमें अप्रैल, मई और जून की एक हजार रुपये की बढ़ी हुई राशि के साथ जुलाई की चार हजार रुपये की पेंशन भी शामिल है।

मासिक पेंशन में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर 819 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ गया है, जबकि पिछले तीन महीनों में समान राशि ने 1,650 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ा है।

लाभार्थियों को लिखी चिट्ठी में सीएम नायडू ने कहा कि पेंशन योजना का नाम बदलकर 'एनटीआर भरोसा सामाजिक पेंशन' कर दिया गया है।