Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

आंध्र प्रदेश: कृष्णा में सड़क हादसे में 6 की मौत

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक कंटेनर गाड़ी और मिनी ट्रक की टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे सीतानापल्ली में हुआ। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय एक गाड़ी में दस लोग सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर के साथ सहायक था। मामले की जांच की जा रही है।