Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

NDA की आठ सदस्यीय टीम लेगी करूर भगदड़ की जानकारी, हेमा मालिनी करेंगी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

Tamil Nadu: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि सांसदों का प्रतिनिधिमंडल करूर की यात्रा कर भगदड़ की घटना के बारे में जानकारी लेगा।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल स्थानीय लोगों, अधिकारियों से मुलाकात करेगा और 27 सितंबर को हुई भगदड़ की घटना की जानकारी लेगा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को इस पर एक रिपोर्ट देगा।

हेमा मालिनी और अन्य ने करूर रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि प्रतिनिधिमंडल भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से भी मुलाकात करेगा। बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नैनार नागेंथ्रन ने कहा कि एनडीए सांसद घटनास्थल का दौरा करेंगे, फिर उस अस्पताल में जाएंगे जहां घायलों का इलाज हो रहा है और घटना में मारे गए सभी 41 लोगों के परिवारों से मिलेंगे।