Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

अमृतसर के पतंग कलाकार ने टीम इंडिया को अनोखे अंदाज में दी शुभकामनाएं

Punjab: दक्षिण अफ्रीका के साथ बारबाडोस में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लिए देश भर के लोग टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पंजाब के अमृतसर में पतंग कलाकार जगमोहन कनौजिया भी टीम इंडिया की जीत की उम्मीद लगाएं अपने अंदाज में रोहित शर्मा एंड कंपनी की हौसला अफजाई कर रहे हैं।

पतंगों पर अपनी अलग तरह की कलाकारी के लिए मशहूर जगमोहन कनौजिया ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 11 खास पतंगे बनाई हैं। हर पतंग पर टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की तस्वीर बनी है। इन रंग-बिरंगी पतंगों में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत की आस छिपी हुई है। साथ ही ये पतंगें टीम के टैलेंट और टूर्नामेंट में उसकी कामयाबी की कहानी बयां कर रही हैं।

कनौजिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई कि भारत टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनेगा।