Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Amritsar: अमृतसर की सड़कों पर पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

Amritsar: निहंग सिख समुदाय का अद्भुत पारंपरिक मार्शल आर्ट सोमवार को अमृतसर की सड़कों पर देखने को मिला। ये आयोजन बंदी छोड़ दिवस के अगले दिन होता है।

बंदी छोड़ दिवस का मतलब है 'मुक्ति का दिन'। सिख समुदाय का ये उत्सव उस दिन की याद में आयोजित होता है जब सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद साहिब ग्वालियर किले से रिहा होने के बाद 52 राजाओं के साथ अमृतसर पहुंचे थे।

अगले दिन उन्होंने अमृतसर में दीये जलाये और आजादी का जश्न मनाने के लिए लोगों को सड़कों पर इकट्ठा किया, इस दौरान गतका, सिख मार्शल आर्ट और कई तरह की कलाबाजियों का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में भारी संख्या में घोड़े और हाथी भी मौजूद थे।

एक श्रद्धालु ने बताया कि "मैं हरगोबिंद साहिब से हूं और श्री दरबारा साहिब आया हूं। यहां उन्होंने अपने समूहों के साथ इस मौके पर तलवारबाजी और दूसरे कौशल का प्रदर्शन किया था। हम मेजर सर को धन्यवाद देते हैं जो समूहों के प्रमुख हैं। उन्होंने हम सभी की मदद की।"

इसके साथ ही श्रद्धालुओं का कहना है कि हम पिछले 44 सालों से इसे मना रहे हैं, दिवाली के बाद हम यहां दीये जलाते हैं। मैं यहां सभी का स्वागत करता हूं, हम इसे खुशी के साथ मनाएंगे।"