Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

MP: बड़ी खेरमाई माता के सीएम मोहन ने किए दर्शन, बोले- ये शक्ति से आशीर्वाद लेने का समय

Jabalpur: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को जबलपुर के बड़ी खेरमाई मंदिर में पूजा की। मंदिर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा, "हम कामना करते हैं कि देवी का आशीर्वाद हम पर बना रहे। ये शक्ति से आशीर्वाद लेने का समय है।"

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव और बीजेपी के आशीष दुबे के बीच मुकाबला है। मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से चार चरणों में मतदान होगा। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते जबलपुर में रोड शो के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

जबलपुर राज्य के महाकौशल इलाके हिस्सा है। यहां छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी है जिसे बीजेपी 2019 के चुनावों में जीतने में विफल रही थी। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश की बाकी 28 सीटों पर कब्जा कर लिया था।