Breaking News

जंतर-मंतर विवाद , रुचिका सिंह अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत     |   केंद्र सरकार ने गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल अगस्त 2027 तक बढ़ाया     |   यूपी के शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, एक सिपाही भी घायल     |   Instagram पर आपत्तिजनक बाल यौन शोषण सामग्री मामले में NHRC ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया     |   सदन में समाजवादी पार्टी ने चर्चा नहीं होने दी: योगी आदित्यनाथ     |  

नोएडा के वोटरों में मतदान के लिए दिखा गजब का उत्साह

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एनसीआर में आने वाली उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश की यह दोनों सीटें हॉट सीट मानी जाती हैं, जिन पर सबकी नजर रहती है।

 निर्वाचन आयोग ने यहां चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गौतमबुद्धनगर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरे भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का मुकाबला समाजवादी पार्टी के (सपा) के डॉ. महेंद्र नागर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजेंद्र सोलंकी से है। वहीं, गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा और बसपा के नंदकिशोर पुंडीर से है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए सुबह से ही मतदान सुचारु गति से जारी है। सुबह 11:00 तक 24.48% फीसदी मतदान किया जा चुका है।