Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हुईं, तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

Jammu Kashmir: अमरनाथ गुफा मंदिर की सालाना तीर्थयात्रा शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

इन तैयारियों में बुनियादी ढांचे का विकास तो किया जा ही रहा है साथ ही देश के दूर-दराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की योजना भी है। 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ खत्म होगी।