Breaking News

काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |   जंतर-मंतर पर CJP के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद     |   राज्यसभा में जोरदार हंगामा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस     |   दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |  

महाराष्ट्र में अखिलेश 18 से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

समाजवादी पार्टी अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 18 अक्तूबर को महाराष्ट्र की मालेगांव सीट पर जनसभा करेंगे। अगले दिन वह धुले सीट पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यह दोनों सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं और सपा की महाराष्ट्र यूनिट इन दोंनों को हर हाल में जीतने का दावा कर रही है। खास बात यह है कि यह दोनों सीटें पिछली बार सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जीती थीं।

कांग्रेस से सीटों पर तालमेल हुए बिना सपा की इस मुहिम को दबाव की रणनीति बनाया जा रहा है जिसमें एक तरह की आक्रामकता छिपी है। साथ ही यह संदेश भी है कि यूपी में उपचुनाव के लिए कांग्रेस को अगर सीट चाहिए तो महाराष्ट्र में कांग्रेस को पहल कर सपा के लिए त्याग भी करना होगा।