Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

करहल में जीत के बाद भी अखिलेश को बड़ा झटका

 करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा का वोट बैंक खिसका नजर आया, लेकिन इसके बाद भी सपा गढ़ बचाने में सफल रही। सपा ने करहल विधानसभा सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। तेज प्रताप यादव सपा के चौथे प्रत्याशी हैं जो सपा के टिकट पर विधायक बने हैं।

 

करहल विधानसभा को सपा का गढ़ माना जाता है। वर्ष 1993 और 1996 में यहां सपा के टिकट से बाबूराम यादव विधायक रहे। वर्ष 2002 में यहां से भाजपा ने सोवरन सिंह यादव को मैदान में उतारकर जीत दर्ज की थी। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने अगले ही चुनाव में सोवरन सिंह को अपने पाले में लाकर गढ़ बचाने का काम किया था। 2007 से 2017 तक यहां सपा के सोवरन सिंह यादव विधायक रहे। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और विधायक बने। उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज कर सपा के गढ़ को बचाने का कार्य किया।