Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा के साथ दगडूशेठ गणपति मंदिर में की पूजा

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार के साथ पुणे के दगड़ूशेठ गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी उम्मीदवार के रूप सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रहीं हैं।

सुनेत्रा पवार का मुकाबला उनकी भाभी और तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले से है। सुप्रिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहीं हैं। उम्मीद है कि वो गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। महाराष्ट्र में चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई को खत्म होंगे और मतगणना चार जून को होगी।