राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हालांकि, पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है।
बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र मीणा और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। मीणा ने बताया कि ये घटना आबादी वाले इलाके से दूर हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।