Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

देहरादून समेत कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता में आया सुधार

Uttarakhand: राज्य में दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है23 अक्तूबर को हल्द्वानी समेत चार जगहों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी और तीन जगहों पर संतोषजनक श्रेणी में है। सबसे बेहतर टिहरी का एक्यूआई 46 रहा है, यह अच्छे की श्रेणी में है।

देशभर में दीपावली पर जमकर आतिशबाजी देखने को मिली, जिसके बाद कई शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में देखी गई। इस दौरान बच्चे, बूढ़े- बुजुर्गों को अनावश्यक घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही लोगों से भी अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई।

वहीं दून समेत समेत तीन जगहों पर एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में आया है। दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।

देहरादून में तीन जगहों पर हवा की निगरानी की जा रही है, यहां पर औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक श्रेणी)में रहा है। ऋषिकेश दो जगहों पर निगरानी की गई है, यहां पर औसत एक्यूआई 88 रहा है। नै

नीताल में भी संतोषजनक श्रेणी में 82 एक्यूआई रहा। मध्यम श्रेणी में हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार रहे हैं। हल्द्वानी में 117, काशीपुर 122, रुद्रपुर 134 और हरिद्वार 137 एक्यूआई रहा है।