Breaking News

कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |   कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |  

रेलवे स्टेशन पर बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी

देहरादून रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा जारी है। पूरा पलटन बाजार बंद कराया गया। कोतवाली में हंगामे के बाद पुलिस ने हिन्दुवादी संगठन के नेता और व्यापारी विकास वर्मा को उठाया है। जिसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया।

रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हंगामे और तोड़फोड़ में वर्मा सहित 30 से 35 नामज़द और 150 अज्ञात के ख़िलाफ़ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के प्रेमी से मिलने के लिए एक समुदाय की किशोरी के दून पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में कल बृहस्पतिवार को बवाल हो गया था। दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे पूर्व एक पक्ष ने जमकर किया। पथराव में पुलिस की गाड़ी समेत आम लोगों की भी कई गाडि़यां टूट गईं।