Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

नतीजों के बाद विधायक-सांसदों से लगातार मिल रहे सीएम योगी

विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले योगी आदित्यनाथ अपना होम वर्क पूरा करने के एजेंडा पर हैं. ये एजेंडा है यूपी सरकार में सब कुछ ठीक है. जनता को बताना है कि हम साथ साथ हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी विधायकों और बीजेपी नेताओं का जोश हाई है. इसीलिए सीएम योगी आदित्यनाथ हर दिन पार्टी नेताओं से लगातार मिलते रहते हैं.

उन पर इस तरह के आरोप लगते थे कि वे अपने ही पार्टी के नेताओं से बहुत कम मिलते हैं. लेकिन अब तो वे मिलते हैं और साथ में फोटो भी क्लिक करवाते हैं. सोशल मीडिया पर हर दिन मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट की जाती हैं.