असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के बाद असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझसे फोन पर बात की। उन्होंने हमें इस कठिन समय में भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।"