Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

MP: लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी नेटवर्क पर एक्शन, एक गिरफ्तार

Bhopal: मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी बनाने के मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस टिप के आधार पर पूछताछ के लिए बिहार के ईस्ट चंपारण गई थी, जहां से शख्स को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक आरोपित ने फर्जी वेबसाइट बनाई थी जहां से लोग मूल दिखने वाले वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज प्रिंट कर सकते थे।  

साइबर सेल के एडीजीपी योगेश देशमुख ने बताया कि आरोपित चंपारण में ही साइबर कैफे चलाता था। उन्होंने कहा कि आरोपित ने फर्जी वेबसाइट बनाने और इसे लॉन्च करने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। आरोपित का नाम रंजन चौबे बताया जा रहा है।