लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में कल नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से हादसा हो गया. इस हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं. लेह के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी सामने आ रही है और उसके अनुसार जानकारी साझा की जाएगी.